साल 2006 में आई सुपरहिट फिल्म ‘विवाह’ हर किसी की फेवरेट है। इस फिल्म को देख हर कोई अपनी शादी के सपने संजोने लगा था। फिल्म में अमृता राव और शाहिद कपूर लीड रोल में थे। इसमें अमृता राव की छोटी बहन ‘छुटकी’ भी बड़ी लोकप्रिय हुई थी। छुटकी ने अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

विवाह में छुटकी का रोल अभिनेत्री अमृता प्रकाश ने प्ले किया था। वर्तमान में अमृता 34 साल की हैं। उनके लुक में काफी बदलाव आया है। वे सोशल मीडिया पर आए दिन बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। कभी वे बेकलेस ड्रेस में दिखती हैं तो कभी टू पीस में नजर आती हैं।

विवाह की छुटकी यानि अमृता प्रकाश अब इतनी सुंदर और हॉट हो गई हैं कि उसे देख लोग हैरान है। वे कमेंट कर कह रहे हैं कि हमे यकीन नहीं हो रहा कि यही छुटकी है। विवाह फिल्म को रिलीज हुए करीब 15 वर्ष बीत चुके हैं। इतने सालों में छुटकी में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है।
अमृता प्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में ‘कोई मेरे दिल में है’ से की थी। फिर वह विवाह फिल्म में दिखीं। इसके बाद उन्होंने ‘एक विवाह ऐसा भी’ और ‘तुम बिन मिली’ में काम किया। वे फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं।