
पुणे : महाराष्ट्र के बारामती से लेकर पुणे तक कई घरों में मातम पसरा है| आज बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश की ख़बर से इस पूरे इलाके में सनसनी है| इस इलाके से अजित पवार का करीब का नाता रहा है|अजित दादा समेत विमान में सवार सभी लोगों की मौत से महाराष्ट्र में शोक की लहर देखी जा रही है। जबकि,अजित पवार ने हादसे से कुछ मिनट पहले ही एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था जहां उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनान लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर याद किया था|अजित ने यह पोस्ट बुधवार (28 जनवरी) को 8 बजकर 57 मिनट पर एक्स पर किया था,वही लगभग 09.45 बजे उनकी मौत की खबर आ गई|

न्यूज़ टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक,अजित पवार ने अपने पोस्ट में महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वराज्य के प्रचारक, ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी को याद किया था| उन्होंने लिखा,’पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि,जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया! उनकी देशभक्ति हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी |
उधर,विमानन महानिदेशालय DGCA ने भी विमान हादसे में अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। हालांकि, अजित पवार के प्लेन क्रैश की असल वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। मगर, शुरुआती रिपोर्टों में तकनीकी खामी की बात सामने आई है। यूरोपियन ट्रांसपोर्ट सेफ्टी काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूरी दुनिया में 90 प्रतिशत प्लेन क्रैश की बड़ी वजह टेक्निकल फाल्ट होते हैं। साथ ही खराब मौसम भी प्लेन क्रैश का जिम्मेदार हो सकता है। अजित पवार एक चुनावी जनसभा के लिए पुणे के बारामती जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड प्लेन हादसे का शिकार हो गया था|यह दुर्घटना उस समय हुई, जब अजित पवार पुणे जिले में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों से जुड़े कार्यक्रमों के लिए बारामती पहुंच रहे थे.

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादातर प्लेन हादसों में पायलट की गलती विमाननदुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है। विमान चलाने के लिए लंबी ट्रेनिंग, विमान के मैकेनिकल का ज्ञान और विमान को प्रभावी ढंग से और सुरक्षित रूप से चलाने के लिए हाथों-आंखों में बेहतर तालमेल की आवश्यकता होती है। पायलटों को आगे के बारे में भी सोचना पड़ता है। उड़ानों की योजना बनाना, मौसम की जांच करना और बदलावों का अनुमान लगाना, ये सभी सुरक्षित पायलट होने की कुंजी हैं।




