Friday, September 20, 2024
HomeAstrology - Rashifalहिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी को लगा झटका, अध्यक्ष अनूप...

हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले आप पार्टी को लगा झटका, अध्यक्ष अनूप केसरी सहित कई दिग्गज नेता भाजपा में शामिल

शिमला। हिमाचल में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल,पार्टी के हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव संगठन सतीश ठाकुर और ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

अनूप केसरी, सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह ने जेपी नड्डा के आवास पर अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, हिमाचल के लोग अपना अपमान कभी नहीं सहन करते, इसलिए आप के तीनों नेता अपने और हिमाचल के स्वाभिमान के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img