Sunday, September 22, 2024
HomeNationalGirls Hostel MMS Case: इस गर्ल्स हॉस्टल में खूबसूरत लड़कियों का बन...

Girls Hostel MMS Case: इस गर्ल्स हॉस्टल में खूबसूरत लड़कियों का बन गया MMS केयर टेकर और वार्डन गिरफ्तार, हॉस्टल मालिक से पूछताछ

कानपूर : इन दिनों गर्ल्स हॉस्टल में MMS और अश्लील वीडियो बनाने की घटनाएं तेजी से सामने आ रही है | ताजा मामला काकादेव में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल का है | यहाँ लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने हॉस्टल के केयर टेकर और वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर के इस हॉस्टल की लड़कियों का नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है | पीड़ित लड़कियां हैरत में है | वो अब तक MMS को लेकर बेखबर थी |

MMS बनाने के मामले में पुलिस ने हॉस्टल के केयर टेकर मनोज पांडेय और वार्डन सीमा पाल को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रिषि की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जाता है कि केस के सभी आरोपी MMS बनाने और उसे वायरल कर कमाई के चक्कर में थे | दरअसल ऐसे MMS इंटरनेट पर काम करने वाली कंपनियों की मांग पर बनाये जा रहे है |  पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियों के इस बारे में भी पूछताछ की गई हैं।

बीते दिनों चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए एमएमएस कांड की तरह कानपुर में भी काकादेव कोचिंग मंडी के एक गर्ल्स हॉस्टल में एमएमएस कांड सामने आया है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब हॉस्टल के एक कर्मचारी को छात्राओं ने एक छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाते रंगेहाथ पकड़ा था | छात्राओं ने उसको पीटा और पुलिस को सौंप दिया था | रावतपुर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त किया था। वहीं, छात्राओं ने पुलिसकर्मी पर वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाया था। उधर MMS घटना से आक्रोशित छात्राओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि हॉस्टल का  मालिकाना हक सोमानी परिवार के पास है | हॉस्टल के संचालक का काम मनोज पांडेस ने परिसर किराए पर अनुबंध के साथ लिया था। इस गर्ल्स हॉस्टल के बाहर एक एसपी के नाम की नेम प्लेट लगी है।

पुलिस ने इस तथ्य की भी जांच पड़ताल शुरू की है।  पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण दिखने के लिए सोमानी परिवार द्वारा अपने परिचित पुलिस अधिकारी की नेम प्लेट को गलत तरीके से लगाया गया था, जो कि नियमों के विपरीत एवं संबंधों का दुरुपयोग है। पुलिस के मुताबिक इस संबंध में नेम प्लेट में दर्ज पुलिस अधीक्षक से बात की जा रही है। यदि कोई शिकायत उनके द्वारा दी जाती है, तो उस पर भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img