Saturday, September 21, 2024
HomeViral News'पति' हो या 'बंदर'.. किसी से भी काम करा लेती हैं भारतीय...

‘पति’ हो या ‘बंदर’.. किसी से भी काम करा लेती हैं भारतीय महिलाएं, महिला ने बंदर से कटवाई सब्जी, तो लोग बोले- स्त्री है, कुछ भी करवा सकती है, देखें ये मजेदार वीडियो

वायरल / बंदरों के लोगों को परेशान करने की बातें हमेशा सुनने को मिल जाती हैं, मगर क्या कभी आपने यह सुना है कि घर के काम में भी बंदर हाथ बंटा रहे हैं? वास्तव में ऐसा हुआ है। एक बंदर एक महिला के साथ सब्जी काट रहा है और उसे कोई परेशानी भी नहीं हो रही है। हमेशा काम बिगाड़ने वाला बंदर काम में हाथ बंटा रहा है। वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि घर के कामकाज निपटाने में बंदर पूरी तरह से निपुण है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें एक बंदर सब्जी काट रहा है और एक महिला का सहयोग कर रहा है। आईआरएस अमन प्रीत ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ऐसा है के अगर हम कुछ ठान लें तो इंसानों से लेकर बन्दरों तक सबसे काम करवा लेती हैं …नारी शक्ति।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बंदर काफी मजे से अपने काम को कर रहा है और एक महिला काट कर सब्जी को उसके पास रखे बर्तन में डाल रही तो वह जल्दी सब्जी को दो टुकड़ों में काट कर अपनी मालकिन को कड़ी टक्कर दे रहा है। वह बहुत तेजी से सब्जी काट रहा है। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं उसे काम करने में कितनी दिलचस्पी है। अपनी काम को कितनी मेहनत से कर रहा है।

ये भी पढ़े : IPL 2021: आज सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, 292 क्रिकेटर नीलामी में होंगे शामिल, जानिए इस नीलामी से जुड़ी तमाम बातें

सोशल मीडिया पर आते ही यह वीडियो वायरल हो गया, इस वीडियो को अबतक 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही जमकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो स्त्री है कुछ भी करवा सकती है। बहुत से लोग इसे प्राचीन काल से भी जोड़ने लगे एक यूजर ने लिखा कि प्राचीन काल में राम सेतु निर्माण के लिए भी वानरों को इसी तरह से प्रशिक्षण प्रदान किया गया होगा।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img