Friday, September 20, 2024
HomeAstrology - Rashifalबम्लेश्वरी माता: भिलाई-रायपुर पदयात्रियों के लिए रूट तय, वनवे होगा अंजोरा हाईवे

बम्लेश्वरी माता: भिलाई-रायपुर पदयात्रियों के लिए रूट तय, वनवे होगा अंजोरा हाईवे

राजनांदगांव/रायपुर। नवरात्रि में पदयात्रियों के लिए सभी क्षेत्र से अलग-अलग रूट बनाए गए हैं। दुर्ग, भिलाई व रायपुर की ओर से आने वाले पदयात्रियों के लिए अंजोरा बाइपास से हाईवे को वनवे किया गया है। यहां से पदयात्री शहर में प्रवेश करते हुए मोतीपुर अंडरब्रिज से सुकुलदैहान, मुसरा अछोली होते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेंगे।

पदयात्रियों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईं ओर को पूर्ण रूप से आरक्षित कर दिया गया है। तुमड़ीबोड़, बोरतलाव व खैरागढ़ क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा कर पहुंचते हैं। वहीं मेले के संबंध में जानकारी के लिए नंबर 9425205799 जारी किया गया है। मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति की मानें तो 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसमें तकरीब 4 से 5 लाख श्रद्धालु पदयात्री होंगे।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img