Friday, September 20, 2024
HomeNationalAssam Rain News: भीषण गर्मी के बीच घनघोर बारिश, 8 लोगों की...

Assam Rain News: भीषण गर्मी के बीच घनघोर बारिश, 8 लोगों की मौत, 18 गंभीर, मिजोरम के बाद अब इस राज्य में बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही….

गुवाहाटी : Assam Rain News: देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान रेमल का असर अब दिखाई देने लगा है। मिजोरम के बाद असम में जबरदस्त तबाही देखने को मिल रही है। यहाँ रेमल के प्रकोप से चली तेज हवाओं और उसके बाद हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है।

इसके चलते 8 लोगों की मौत हो गई है, लगभग 18 लोग घायल हो गए हैं। इस मामले की जानकारी के मिलने के बाद लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए ओडिशा में मौजूद असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने अपने राज्य का रुख किया है। वे राहत और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे है।

न्यूज़ टुडे से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, नगांव, होजाई, वेस्ट कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, दिमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज में मौसम के खराब रहने के आसार हैं। इस इलाके में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि लगभग 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है।

कामरूप (मेट्रोपॉलिटन) जिले के सतगांव इलाके के नवज्योति नगर में एक घर पर पेड़ गिरने से 19 वर्षीय मिंटू तालुकदार की मौत हो गई और उसके पिता भी घायल हो गए थे। जानकारी के मुताबिक कामरूप जिले में 60 वर्षीय महिला पर एक पेड़ गिर गया था। उसकी इलाज के दौरान गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज सह-अस्पताल में उसकी मौत हो गई है।

महिला की पहचान लावण्या कुमारी के रूप में हुई। न्यूज़ टुडे से चर्चा करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि लखीमपुर जिले के गेरुकामुख में एनएचपीसी की निर्माणाधीन लोअर सुबनसिरी जलविद्युत परियोजना में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन हो रहा है। यहाँ एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान पुतुल गोगोई के रूप में की गई है। रेमल चक्रवात के प्रकोप से राज्य भर की सड़क पर पेड़ गिर जाने से आवागमन अवरुद्ध है।

Bureau Report
Bureau Reporthttp://www.newstodaycg.com
PUBLISHER/DIRECTOR/EDITOR – SUNIL NAMDEO, ADDERESS – NEAR SHWETA SCHOOL,NEW RAJENDRA NAGAR , RAIPUR CG 492001 , MOBILE NO.- 9993938461
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img