Monday, September 23, 2024
HomeEntertainmentअनुराग कश्यप ने पायल घोष के सभी आरोपों को किया ख़ारिज, कहा-...

अनुराग कश्यप ने पायल घोष के सभी आरोपों को किया ख़ारिज, कहा- ‘कई साल से नहीं था कोई संपर्क’

मुंबई / एक्ट्रेस पायल घोष के मामले में अनुराग कश्यप वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए पेश हुए थे। इस पूछताछ में अनुराग कश्यप ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। अनुराग ने ये भी कहा कि वह पायल के संपर्क में नहीं थे। अनुराग कश्यप गुरुवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। खबर के मुताबिक अनुराग कश्यप ने सभी आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि वह एक्ट्रेस से काफी वक्त से नहीं मिले हैं।     

अनुराग कश्यप ने पूछताछ के दौरान कहा कि वह पायल घोष को केवल प्रोफेशनली जानते हैं। डायरेक्टर से सुबह 11 बजे से लगातार पूछताछ हुई है। बताया जाता है कि पायल ने अपनी एफआईआर में कहा था कि फिल्ममेकर ने उनके साथ साल 2013 में छेड़छाड़ की थी। अनुराग कश्यप ने अपनी वकील प्रियंका खिमानी के जरिए बयान जारी किया था। अनुराग ने कहा था कि ‘ये सभी आरोप झूठे और दुर्भावना से भरे हैं। कहा जा रहा है कि मीटू मूमेंट का इस्तेमाल कुछ लोग अपने निजी हितों को साधने के लिए कर रहे हैं। 

अनुराग की वकील ने अपने बयान में आगे बताया कि ‘मी टू को केवल चरित्र हरण का एक औजार बना दिया है। ऐसे झूठे आरोप इस मूमेंट को छोटा करता है। मैंने अपने क्लाइंट को उनके सभी कानूनी अधिकारों की जानकारी दे दी है। वह इसका पूरा इस्तेमाल करेंगे।’

ये भी पढ़े : त्यौहारी सीजन में 15 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img