भारत के एक और दुश्मन का PAK में सफाया, मारा गया रियासी हमले का मास्टरमाइंड अबु कताल, हाफिज सईद का था खासमखास

0
24

नई दिल्ली। पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। शनिवार रात 8 बजे अबू कताल को मौत के घाट उतार दिया गया। भारत में भी कई बड़े हमलों को उसने अंजाम दिया था। NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था। वो हाफिज सईद का करीबी माना जाता है।

9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले का मास्टरमाइंड भी अबु कताल ही था। साल 2023 में हुए राजौरी हमले का जिम्मेदार भी अबु कताल ही था। वो सिंघी जम्मू-कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड भी था।

हाल ही के दिनों में पाकिस्तान में कई भारत विरोधी घटनाओं को अंजाम देने वालों की मौत हुई है। कुछ दिनों पहले लश्कर का टॉप कमांडर रियाज अहमद उर्फ कासिम मारा गया था। वहीं, बशीर अहमद की भी रहस्यमय तरीके से मौत हुई थी।