सूरजपुर / छत्तीसगढ़ में एक और सिंहदेव , सूरजपुर में विन्धेश्वर शरण सिंहदेव के दबदबे ने विरोधियों को हैरत में डाल दिया है | विन्धेश्वर शरण सिंहदेव को इलाके में विंकी बाबा के नाम से जाना पहचाना जाता है | सूरजपुर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विन्धेश्वर शरण सिंहदेव इन दिनों गांव की खाक छान रहे है | सूरजपुर के ग्रामीण इलाकों में लगातार उनके दौरों से कांग्रेसियों के चेहरे खिल उठे है | पिछले 15 सालों से कांग्रेस का झंडा डंडा उठाकर बीजेपी के खिलाफ बिगुल फूंकने विंकी बाबा इन दिनों गांव की पगडंडियों में कभी पैदल तो कभी अपने काफिले के साथ दस्तक दे रहे है |

एक चर्चा में न्यूज़ टुडे छत्तीसगढ़ संवाददाता से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद लोगों से किये गए वादों को पूरी तरह से निभाने के लिए वे कृतसंकल्पित है | इसलिए लोगों के घरों में और गांवों में पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण किये जाने को लेकर वे प्रयासरत है | उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने किसानों और आम जनता के साथ किये गए वादों को पूरा करने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ी है | इसका असर गांव गांव में दिख रहा है | उन्होंने बताया कि पहली बार वे इन इलाकों में किसानों के खिले चेहरे देख रहे है | वर्ना बीते 15 सालों तक इन किसानों के चेहरे लटके हुए नजर आते थे | विंकी बाबा ने कहा कि किसानों को धान का बोनस देने , ऊँची कीमत पर धान की खरीदी करने और अब गोबर तक खरीदने से किसानों को भरोसा हो गया है कि कांग्रेस की सरकार ही उनकी मदद की सोचती है | वर्ना बीजेपी तो वोट लेकर उनकी सुध तक लेना मुनासिब नहीं समझती |

विंकी बाबा ने अपने दौरों में किसानों को खेती के गुर सिखाने और उनकी फसलों को बाजार तक पहुंचाने के कई रास्ते किसानों को बताये | प्रेम नगर के हड़िया गांव में पहुंचकर उन्होंने फ्लोराइड युक्त पानी की परेशानियां दूर कराई | यहां उन्होंने सुध पेयजल उपलब्ध कराने के सरकारी प्रयासों का जायजा लिया | उन्होंने इस इलाके में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के विस्तार और डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर भी अफसरों से चर्चा की | रामानुजनगर में आमगांव और पम्पापुर में उन्होंने स्टाप डेम का जायजा लेने के बाद ग्रामीणों की समस्याए सुनी और अफसरों के साथ उसके निराकरण पर चर्चा की |

विन्धेश्वर शरण सिंहदेव के प्रयासों से इस इलाके में एक बार फिर कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान सिर चढ़कर बोल रहा है | भारी तादाद में स्थानीय आबादी उनके साथ अपनी समस्याओं को लेकर रूबरू हो रही है | विन्धेश्वर शरण सिंहदेव उर्फ़ विंकी बाबा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के चचेरे भाई है | सूरजपुर के सैकड़ों गांव में उनकी ललकार सुनाई दे रही है | मौके पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ता हो या फिर पंचायत पदाधिकारी , हर कोई उन्हें निगम-मंडल में प्रतिनिधित्व देने की मांग कर रहा है | ताकि इस इलाके में कांग्रेस के जनाधार में और मजबूती आ सके |