
शराबी पति को पत्नी ने पीट-पीटकर किया अधमरा, अदृश्य महिला पर ”आत्मा” का साया मंडराने के मामले से रूबरू हो रही पुलिस भी हैरत में है, इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
खम्मम : – तेलंगाना पुलिस इन दिनों एक अदृश्य आत्मा से दो – दो हाथ करने की तैयारी में है। पति – पत्नी के विवाद में आत्मा का साया मंडराने की मामले की विवेचना में जुटी पुलिस इस नई थ्योरी को लेकर पसोपेश में है। उसने एक महिला की पिटाई के कारण बुरी तरह से घायल व्यक्ति का इलाज कराया है। पूछताछ में किसी आत्मा का कनेक्शन बताया जा रहा है। पीड़ित पति के शरीर में चोट के कई निशान हैं, उसकी बुरी तरह से पिटाई हुई है। पीड़ित पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना तेलंगाना के खम्मम जिले की है। यहाँ हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, इलाके में पेनुबल्ली मंडल के एक घर में अक्सर पति – पत्नी के बीच विवाद होता था। लेकिन इस बार झगड़े के बाद पत्नी ने अपने पति पर हमला कर दिया। पीड़ित पति की शिकायत अजीबों – गरीब बताई जाती है। पुलिस के अनुसार, वीएम बंजार पंचायत की जंगला कॉलोनी की रहने वाले 51 वर्षीय गंगाराम का अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ शराब पीने की आदत के कारण कुछ समय से विवाद चल रहा था। दंपति पिछले 35 सालों से कॉलोनी में रह रहे थे।

इस घर में अचानक पत्नी पर भूत सवार हो गया। उसने लोहे के रॉड से पति की जमकर पिटाई की। पति के अनुसार, दो दिन पहले स्थिति उस समय हिंसक हो गई जब लक्ष्मी ने कथित तौर पर चिल्लाते हुए दावा किया कि उस पर कोई आत्मा सवार है। जब वह सो रहा था तो उसने उस पर हमला कर दिया। उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। महिला ने अपने बाल खोलकर पति को हाथों और डंडे से जमकर पीटा। बाद में लोहे की रॉड से भी उस पर हमला किया। बुरी तरह से घायल पीड़ित पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी की पिटाई के चलते गंगाराम को कई चोटें आईं और फ्रैक्चर भी हुए हैं। उसकी चीख-पुकार सुनकर रिश्तेदार दौड़े और उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए खम्मम रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच गंगाराम की शिकायत के आधार पर वीएम बंजार पुलिस ने लक्ष्मी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की जांच जारी है।