मध्य प्रदेश में जल संसाधन मंत्री उनकी पत्नी और बहन कोरोना पॉजिटव , बंगला सील , मुख्यमंत्री शिवराज के बाद कोरोना की नजर अब मंत्री मंडल पर

0
11

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने चपेट में लेने के बाद उनके मंत्री मंडल पर भी निगाहें गड़ा दी है | शिवराज के अस्पताल से बाहर आते ही उनके साथी और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट उनकी पत्नी और बहन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर आ गई | प्रशासन ने उनका बंगला फौरन सील कर दिया है | इसके पूर्व सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे | मंत्री सिलावट का उपचार अरबिंदो अस्पताल में जारी है | 

डॉक्टरों के मुताबिक, मंत्री की तबीयत पहले से बेहतर है | मंत्री सिलावट ने मंगलवार को वर्चुअल कैबिनेट बैठक में भी भाग लिया था | दो-तीन दिन में उनके सैंपल जांच के लिए फिर भेजे जाएंगे | मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है | यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 35 हजार को पार कर गया है। इनमें से 939 लोगों की मौत हो चुकी है।