Sunday, September 22, 2024
HomeMadhya Pradeshमध्य प्रदेश के सिवनी में भूकंप के दो झटके, घरों से बाहर...

मध्य प्रदेश के सिवनी में भूकंप के दो झटके, घरों से बाहर भागे लोग, कोई जनहानि नहीं, देखे वीडियो

सिवनी / मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में रविवार को भूकंप के दो झटके आये जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 और 2.7 मापी गई है। इसमें अब तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भारत मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि देर रात 1.45 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र सिवनी शहर के पास 10 किलोमीटर गहराई में था। इसके बाद सुबह 6.23 बजे उसी स्थान पर 2.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। सिवनी में प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सिवनी शहर और जिले के अन्य हिस्सों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये और अपने घरों से बाहर आ गए | स्थानीय निवासी प्रवीण तिवारी ने बताया कि रात में पहले भूकंप के दौरान उनके घर के दरवाजे, खिड़कियां, बिस्तर और अन्य सामान लगभग 15 सेकंड तक हिले थे | तिवारी ने कहा कि लोग ठंड में पूरी रात घर के बाहर ही रहे |

https://youtu.be/5n9h0vnpDb4
bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img