Tuesday, September 24, 2024
HomeChhatttisgarhदेश में कोरोना की रफ़्तार जोरो पर, 9 लाख के करीब पहुंचने...

देश में कोरोना की रफ़्तार जोरो पर, 9 लाख के करीब पहुंचने लगा आंकड़ा, छत्तीसगढ़ और मध्यपप्रदेश में भी थामे नहीं थम रही है कोरोना की रफ़्तार, रोजाना नए मरीज और इलाके, छत्तीसगढ़ में कई जिलों में लॉकडाउन की नौबत, अंबिकापुर में दो दिन लॉकडाउन

रायपुर / भोपाल – देश में कोरोना मरीजों का रोजाना नया आंकड़ा सामने आ रहा है | भारत में 28,637 नए केस सामने आने के बाद सोमवार सुबह 9 बजे तक 551 लोगो की जान गई। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 8 लाख 79 हज़ार 888 के करीब जा पहुंची है। वही अभी तक 23 हज़ार 200 लोगो की जान कोरोना वायरस ने ली है। जबकि ठीक हुए मरीजों की संख्या 5 लाख 54 हज़ार 888 जा पहुंची है | देश के तमाम राज्यों में कोरोना का संक्रमण थामे नहीं थम रहा है | खासतौर पर छत्तीसगढ़ और मधयप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है |

छत्तीसगढ़ में रविवार रात तक 4 हज़ार 81 केस सामने आ चुके है | इसमें 17 संक्रमितों की जान गई है | जानकारी के मुताबिक रविवार को 184 मरीजों के एक साथ सामने आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है | जुलाई माह में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है | मात्र 12 दिनों में 1223 पॉजिटिव मरीज मिलने से लगने लगा है कि राज्य में कोरोना तेजी से अपना पैर पसार रहा है |

उधर मध्यप्रदेश में रविवार रात तक 18 हज़ार 63 कुल मामले दर्ज किये गए है | इसमें 662 लोगो ने अपनी जान गवानी पड़ी है। सबसे ख़राब हालत इंदौर और भोपाल की है | रविवार को अकेले भोपाल में 83 नए मरीज मिले है | अभी तक कुल मरीजों की संख्या 3673 के पास है वही अभी तक कुल 122 लोगो की मौत हुई है। अभी तक लगभग 2722 लोग स्वस्थ होके अपने निवास स्थान जा चुके है | फ़िलहाल 829 के पास एक्टिव मरीज है | उधर इंदौर में कोरोना का संक्रमण अब तक नहीं थम पाया है |

रविवार रात तक यहाँ संक्रमितों का आंकड़ा 4 हज़ार 753 पहुँच गया | ठीक हुए मरीजों की संख्या 3 हज़ार 576 पहुंची | जबकि मरने वालों की संख्या 236 है | इंदौर में एक्टिव मरीजों की संख्या 941 है | इधर छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार पर रोक लगाने के लिए कई जिलों में लॉकडाउन की तैयारी की जा रही है | अंबिकापुर में सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बुधवार को लॉकडाउन रहेगा | इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं बहाल रहेगी |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img