बालाघाट में ब्राह्मण समाज के भवन निर्माण के लिए सामने आये खनिज विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, भूमि पूजन कर समाज के योगदान की तारीफ की

0
13

बालाघाट वेब डेस्क / बालाघाट जिले की वारासिवनी तहसील में ब्राह्मण समाज के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर स्थानीय विधायक और मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने सामाजिक कार्यों में ब्राह्मणों की भूमिका की खूब प्रशंसा की | उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में ब्राह्मण समाज की सर्वाधिक हिस्सेदारी है | उन्होंने लोक कल्याणकारी कार्यों में ऐसे ही सतत आगे बढ़ते रहने के लिए ब्राह्मण समाज से आग्रह किया | प्रदीप जायसवाल ने अपनी विधानसभा सीट वारासिवनी में ब्राह्मण समाज के सर्वसुविधा युक्त भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित करवा कर 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी की |

इस मौके पर सर्व ब्राह्मण समाज वारासिवनी की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया | सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाठक ने इस मौके पर विधायक प्रदीप जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया | राजेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने प्रत्येक वर्ग की सहायता के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है | उन्होंने कहा कि गरीबों की सहायता का मसला हो या फिर जिले में प्राकृतिक घटनाओं की मार, ब्राह्मण समाज सभी वर्गों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहा है | 

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से ब्राह्मण समाज के सदस्य पहुंचे थे | उन्होंने भी जिले में पहली बार किसी जनप्रतिनिधि दौरा समाज को दी गई, इस सौगात को लेकर ख़ुशी जाहिर की | वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय मिश्रा ने इस सौगात के लिए विधायक प्रदीप जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी इस मदद को ब्राह्मण समाज हमेशा याद रखेगा  उन्होंने कहा कि इस भूमि पूजन के बाद जल्द ही सामाजिक भवन के निर्माण का कार्य शुरू किया जायेगा |