Monday, September 23, 2024
HomeBusiness/Economy Plane Crash:विक्टोरिया झील में तंजानिया का प्लेन क्रैश,बचाव दल ने कई लोगों...

Plane Crash:विक्टोरिया झील में तंजानिया का प्लेन क्रैश,बचाव दल ने कई लोगों को बचाया, दो दर्जन से ज्यादा लापता

दिल्ली : तंजानिया के शहर बुकोबा में खराब मौसम की वजह से 43 लोगों को ले जा रहा एक प्लेन विक्टोरिया झील में गिर गया। दरअसल, प्लेन तंजानिया के सबसे बड़े शहर दास एस सलाम से बुकोबा होते हुए म्वांजा के लिए उड़ान भर रहा था। तभी उसे तूफान और भारी बारिश का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि,लैंडिंग से कुछ समय पहले तक यहाँ का मौसम साफ़ था।

प्रेसिजन एयर कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि,इस उड़ान में 43 लोग सवार थे, जिनमें से 26 को बचा लिया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। बचावकर्मी और स्थानीय मछुआरे जीवित बचे लोगों की तलाश में घटनास्थल पर मौजूद हैं। अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से प्लेन को निकालने के लिए आपातकालीन कर्मचारी रस्सियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

प्रेसिजन एयर के अधिकारी अल्बर्ट चालमिला ने कहा कि, हम यह जानना चाहते हैं कि लैंडिंग गियर फंस गया है या नहीं ,ताकि हम इसे पानी से आसानी से बाहर निकाल सके। वहीं, तंजानिया की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन प्रेसिजन एयर ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी करते हुए कहा कि स्थानीय मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि प्लेन काफी हद तक पानी में डूबा हुआ है। प्लेन लगभग पूरी तरह से पानी के ऊपर केवल भूरे और हरे रंग के टेल फिन के साथ डूबा हुआ है, जो बचाव कर्मियों और मछली पकड़ने वाली नौकाओं से घिरा हुआ है। 

बता दें कि प्रेसिजन एयर केन्या एयरवेज के स्वामित्व में है। इसको 1993 में स्थापित किया गया था और घरेलू और क्षेत्रीय उड़ानों के साथ-साथ सेरेन्गेटी नेशनल पार्क और ज़ांज़ीबार द्वीप समूह जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के लिए प्राइवेट चार्टर संचालित करता है। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img