स्मार्टफोन बार-बार होता है हैंग तो इन टिप्स से करें इस प्रॉब्लम को दूर  

0
4

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं | हमें हमारे ज्यादातर काम मोबाइल के जरिए करते हैं, लेकिन मुश्किल तब बढ़ जाती है जब कोई जरूरी काम करते वक्त फोन हैंग होने लगता है | स्मार्टफोन को कुछ टिप्स की मदद से हैंग होने से बचाया जा सकता है | आज हम आपको ऐसे ही टिप्स बताएंगे | जिसके बाद आपका फोन हैंग नहीं होंगे |

अपने फोन को हैंग से बचाने के लिए सबसे जरूरी बात ये है कि अपने फोन में कम से कम ऐप्स ही रखें | सिर्फ वही एप्लीकेशंस ही फोन में रखें जिनकी आपको जरूरत पड़ती रहती है | फोन में ज्यादा ऐप होने से फोन हैंग करने लगता है या फिर बहुत धीरे काम करता है | इसके लिए आपको फोन के गूगल प्ले स्टोर्स में जाना होगा | इसके बाद इसमें बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें |
इस पर क्लिक करने के बाद सेटिंग्स में जाएं और ऑटो अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें | इसके बाद आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे | इनमें से आपको Do not auto update app पर क्लिक करना है | ऐसा करने से आपके फोन में मौजूद ऐप्स अपने आप अपडेट नहीं होंगे जब आप करेंगे तब ही होंगे और फोन हैंग होने से बचेगा |

फोन को हैंग होने से बचाने के लिए एक और तरीका अपनाया जा सकता है |

इसके लिए आपको मोबाइल की सेटिंग में जाना होगा | सेटिंग में जाने के बाद आप About फोन पर क्लिक करें | अब आपको बिल्ड नंबर दिखेगा | इस पर 6-7 बार क्लिक करें | क्लिक करने के बाद डवलपर ऑप्शन में जाएं और इसे ऑन कर दें | जैसे ही डवलपर ऑप्शन ऑन करेंगे तो आपके सामने कई सारे ऑप्शन और खुलेंगे | इन ऑप्शंस में से Window Animation Zoom, Transition Animation Scale Animator Duration Scale इन तीनों को बंद कर देना है |