Friday, September 20, 2024
HomeCrimeफिर दिल में नफरत, नशे में चूर युवकों ने स्कूटी सवार इस...

फिर दिल में नफरत, नशे में चूर युवकों ने स्कूटी सवार इस युवती को पहले कार से मारी टक्कर फिर खींच के ले गए 10 किलोमीटर दूर तक, शव देखकर पुलिस के भी खड़े हुए रोंगटे

दिल्ली : दिल्ली से फिर एक बार रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शराब के नशे में धुत्त पांच युवकों ने अपनी बलेनो कार से स्कूटी सवार एक युवती को पहले टक्कर मारी। फिर उसे करीब दस किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। सरेराह युवती कार में फंसी रही। लेकिन युवको ने उसकी सुध तक नहीं ली। इस युवती की हालत घसीटते – घसीटते यह हो गई की उसकी सारी हड्डियां चकनाचूर हो गई। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं बचा। युवती के दोनों पैर, सिर व शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह कुचल गए। लहू – लुहान शव देखकर दिल्ली पुलिस भी दहल गई। यह घटना उस समय सामने आई है जब नए साल के जश्न में दो दिन पहले पूरी दिल्ली डूबी हुई थी। लोगो की हिफाजत के लिए यहां तक दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा भी सड़कों पर नजर आ रहे थे।

 नए साल में इसे देश की सबसे बड़ी दर्दनाक वारदात बताया जा रहा है। घटना सुल्तानपुरी इलाके में हुई। उधर मामले के तूल पकडे जाने पर आउटर पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवकों का कहना है कि वे शराब के नशे में थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। इस कारण उन्हें कार में युवती के फंसे होने का पता नहीं चला। दिल्ली पुलिस के कई अधिकारी इसे मात्र सड़क दुर्घटना बता रहे हैं। जबकि पुलिस की इस थ्योरी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। युवती के साथ कुछ गलत होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। बताया जाता है कि मृतक युवती इवेंट कंपनी में काम करती थी। देर रात वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्कूटी में अमन विहार स्थित अपने घर लौट रही थी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

बताते है कि घटना को मामूली रूप देने के लिए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है। सुल्तानपुरी थाना पुलिस में गंभीर धाराओं के बजाय आरोपियों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की तफ्तीश पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर क्यों पुलिस हक़ीक़त पर से पर्दा डाल रही है। बताया जाता है कि दिल्ली आउटर में निवासरत मृतक युवती अपने परिवार की पालन पोषण करने वाली एक मात्र सहारा थी।

सुल्तानपुरी में शनिवार रात नए साल के जश्न के दौरान इस युवती को दस किलोमीटर तक घसीटने के मामले में इंसानियत भी शर्मसार नजर आ रही है। बताते है कि शराब के नशे में धुत आरोपी युवक कार से युवती को घसीटते हुए सुल्तानपुरी से जोंटी गांव, कंझावला तक ले गए। कार के अगले बंपर और पहियों के बीच यह युवती फंस गई थी। जब लोगों ने कार में फंसा हुआ शव उन्हें दिखाया तब वे सड़क पर गिरा शव देखकर मौके से फरार हो गए। 

बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार देर रात करीब 3.24 बजे रोहिणी जिले के कंझावला थाने को किसी ने सूचना दी कि एक ग्रे कलर की बलेनो कार कुतुबगढ़ की तरफ जा रही है। उसमें कोई शव लटक रहा है। बताते है कि पुलिस ने सूचना देने वाले से संपर्क किया और उस कार की पतासाजी की। चूँकि कार का नंबर भी बताया गया था। लिहाजा पुलिस को सतर्क कर दिया गया था। इसी बीच 4.11 बजे कंझावला पुलिस स्टेशन को एक और सूचना मिली की, कंझावला में सड़क पर एक युवती का शव नग्न अवस्था में पड़ा है। इसके बाद रोहिणी जिला क्राइम टीम मौके पर पहुंची। उसने छानबीन शुरू की। 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद घटनास्थल से साक्ष्य जमा किये। फिर पुलिस ने शव को संजय गांधी अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया। इस बीच पुलिस ने कार मालिक का पता लगा लिया। उसे अवंतिका इलाके से कार सहित गिरफ्तार कर लिया। उधर बताते है कि घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जब युवती का शव देखा तो कर्मियों का दिल दहल गया था। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शरीर का पिछला हिस्सा भी सड़क की रगड़ लगने से जलकर गायब हो चुका था। उसके शरीर में खून की एक भी बूंद नहीं बची थी। 

मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने जीवन में इतना भयानक हादसा कभी नहीं देखा। पुलिस जांच में यह तथ्य आया है कि सभी आरोपी नए साल की पार्टी करने के लिए मुरथल गए थे। यहाँ से वापस लौटते समय मंगोलपुरी मार्ग पर सुल्तानपुरी में एक स्कूटी सवार बीस साल की युवती इस कार की चपेट में आ गई थी। इसके बाद आरोपी कार से युवती को करीब दस किलोमीटर तक घसीटकर ले गए। उन्होंने कई सिग्नल भी पार किये। पुलिस ने घटना के दौरान कार में सवार एक- एक कर अन्य पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया है कि कार सुल्तानपुरी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img