परेशान पतियों के लिए खुश खबर, पीड़ित पत्नियों के लिए भी आत्मनिर्भरता का मौका, अब देश में बिकने लगे पति, पहला पति बिका डेढ़ करोड़ रूपये में, अदालत के बाहर लगाई प्रेमिका ने बोली, पति को तलाक देने को हुई राजी, भोपाल से शुरू हुई मुहीम देश भर में लाएगी रंग, पढ़े दिलचस्प खबर

0
20

भोपाल / पति -पत्नी के बीच वाद -विवाद आम बात है | इस तकरार में कई बार तलाक की नौबत भी आ जाती है | यही नहीं लम्बे अरसे तक एक साथ रहने के चलते पति -पत्नी भी एक दूसरे की आदतों से इतने परेशान हो जाते है कि वे आखिरी समय तक साथ निभाने के बजाये एक -दूसरे से दूरियां बनाना ही मुनासिब समझते है | यही नहीं आधुनिक जीवन शैली , ग्रहकलह ,आजादी के विचार और आर्थिक समस्याओ के कारण भी कई घर परिवार बिखर जाते है | एक वक्त था जब तलाक लेने के बाद पति -पत्नी दोनों को कई तरह की समस्याओं और कठिन परिश्रम के दौर से गुजरना पड़ता था | लेकिन अब यह गई गुजरी बाते हो चुकी है | नए दौर में पति-पत्नी के बिकावली की नई शुरुआत हो रही है | अभी पति बिकने लगा है , लेकिन वक्त दूर नहीं , जल्द ही पत्नी के भी बेचे जाने की खबरे सुर्ख़ियों में रहेंगी | अदालत के बाहर ही सही लेकिन पति की बिकावली होने और उससे मिलने वाली रकम के वैधानिक तौर पर पत्नी के बैंक खाते में जाने से पति -पत्नी दोनों राहत की सांस ले रहे है | मामला भोपाल का है |

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पति की बिकावली का एक हैरान कर देने वाला लव ट्राएंगल सामने आया है | यहां एक पत्नी ने अपने पति को डेढ़ करोड़ रुपये लेकर उसे प्रेमिका के हवाले कर दिया | दरअसल, फैमिली कोर्ट में कुछ रोज पहले एक शिकायत आई थी, जिसमें एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि पापा के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला के साथ उसके पिता का अफेयर है |

इस नाबालिग ने यह भी बताया था कि इस अफेयर के कारण घर में माता-पिता के बीच आये दिन झगड़े होते रहते हैं | उसने कहा था कि गृहकलह और झगड़ों से घर का माहौल खराब रहता है | फोरम में शिकायत करने वाली बच्ची और उसकी बहन का यह भी कहना था कि उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता | लगातार झगड़े की वजह से ही नाबालिग ने फैमिली कोर्ट में इस मामले की शिकायत की थी | मामले की सुनवाई के दौरान अब बड़ा ट्वीट्स आया है |

अफसरों ने पीड़ित नाबालिग की शिकायत के बाद पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया था | इस दौरान पता चला कि पति का जिस महिला के साथ अफेयर चल रहा है वो उम्र में उससे बड़ी है | यह महिला उसके ही ऑफिस में काम करती है | यह भी तथ्य सामने आया कि पति अपनी पत्नी से परेशान है और तंग आकर वो उसकी प्रेमिका साथ में रहना चाहता हैं | हालांकि पत्नी को यह मंजूर नहीं था | इसके चलते दोनों के बीच वाद विवाद होता रहता है | कई चरणों की काउंसलिंग के बाद आखिरकार अफसरों ने समस्या का समाधान निकाल लिया |

दरअसल पत्नी ने एक शर्त पर अपने पति को छोड़ने की हामी भर दी | इसके तहत उसने अपने भरण-पोषण और भविष्य की सुख सुविधाओं का ध्यान रखते हुए करोड़ों की मांग की | इस पर प्रेमिका ने भी हामी भर दी | इसके बाद प्रेमिका ने अपना एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपये अपने प्रेमी की पत्नी को सौंप दिए | उधर पूरी रकम मिलने के बाद पत्नी ने भी अपने पति को हाथों हाथ उसकी प्रेमिका को सौंप दिया |

काउंसलर के मुताबिक पत्नी का कहना था कि शादी के इतने सालों के बाद जब पति और उसके बीच में मधुर संबंध नहीं रहे तो भविष्य में उसे उसके साथ रहना पसंद नहीं था | इसलिए उसने फैसला किया कि आगे के जीवन को अपनी बेटियों के भविष्य को सुधारने में बिताएगी | पत्नी इस कठिन फैसले के लिए इसी आधार पर तैयार हो गई | उधर प्रेमिका को उसका प्रेमी मिलने से दोनों सुखहाल जीवन व्यतीत करने की हामी भर रहे है | फ़िलहाल मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी जैसे हालात नजर आने पर काउंसलर ने भी मामला इसी आधार पर निपटाना मुनासिब समझा |