Friday, September 20, 2024
HomeHealthदोस्तों की टोली हादसे का शिकार, ऊंची पहाड़ी से गहरी खाई में...

दोस्तों की टोली हादसे का शिकार, ऊंची पहाड़ी से गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चार घायल एक की मौत

नाहरगढ़: जयपुर में घूमने-फिरने और छुट्टियों का लुत्फ़ उठाने गए दोस्तों की एक टोली हादसे का शिकार हो गई। बीती रात नाहरगढ़ की पहाड़ियों से गुजरती हुई स्कॉर्पियो जिसमे 5 दोस्तों की टोली थी,लगभग 500 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में युवक देशराज की मौत हो गई।

जबकि कोटपूतली निवासी दिनेश जाट,विक्रम कुमावत,संजय जाट और यतेंद्र आर्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में घायल यतेंद्र आर्य ने बताया कि वो अपने दोस्त के साथ नाहरगढ़ गया था। वापस आते हुए उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण असंतुलित होकर नीचे गिर गई। इस दौरान उसने गाड़ी चलाते दिनेश को बार-बार कहा कि कार को धीरे चला। लेकिन वो नहीं माना इसी दौरान कार असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

वही मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि,गाड़ी गिरने की तेज आवाज आई। जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल और सिविल डिफेंस ब्रह्मपुरी थाने के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। हादसा नाहरगढ़ से नीचे उतरते समय हुआ। स्कॉर्पियो 500 फीट गहरी खाई में गिर पड़ी।

ये भी पढ़ें:- सौम्या चौरसिया को IAS अवार्ड देने से किया इंकार

देर रात हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। घने जंगल और अंधेरे के कारण रेस्क्यू करना एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन रेस्क्यू टीम 500 फीट नीचे केबल के सहारे उतरी और गाड़ी तक पहुंची। जिसमें दिनेश जाट गाड़ी में फंसा हुआ मिला। गाड़ी काटकर दिनेश जाट को बाहर निकाला गया है।फिलहाल घायलों का इलाज और राहत कार्य जारी है। 

ये भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में लाठी-डंडो के जोर पर गब्बर सिंह टैक्स की वसूली अभी भी जारी

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img