DA Hike News : राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश, जाने अब कितनी बढ़ेगी सैलरी

0
8

इंदौर : DA Hike News : मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार ने चुनावी साल में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार द्वारा 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने के लिए आदेश जारी किए हैं। इसका लाभ प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों मिलेगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश में नियमित शासकीय कर्मचारी 06 लाख 40 हजार हैं और 1 लाख 10 हजार कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी हैं. ऐसे में प्रदेश के साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा. डीए के बढ़ोत्तरी को लेकर जारी आदेश के अनुसार 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते के दर में वृद्धि 01 जनवरी 2023 से लागू होगा।

अब 4 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 38 फीसदी हो गया
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा था. जो अब 4 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 38 फीसदी हो गया है। बता दें की DA बढ़ने से न्यूनतम 15,500 रुपए वेतन पाने वालों को 625 रुपए और अधिकतम 2 लाख 15000 रुपए वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 9000 रुपए प्रति महीने का लाभ मिलेगा।