Sunday, September 22, 2024
HomeChhatttisgarhदेश में शीतलहर, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश ठिठुरन, कोरोना से बचने के लिए...

देश में शीतलहर, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश ठिठुरन, कोरोना से बचने के लिए लोगो ने रद्द किया नए साल का जश्न

दिल्ली : पंजाब-हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में शीत लहर का प्रकोप है। इन राज्यों में पारा औसत से नीचे आने के चलते ठंड चरम पर है। इस बीच कोरोना की आहट से लोगो ने सतर्कता बरतना भी शुरू कर दिया है। कई राज्यों में कोरोना के खतरे को भांपते हुए लोगो ने खुद बा खुद नए साल के जश्न से दूरिया बना ली। ये लोग अब अपने घर – परिवारों के बीच ही नई साल की मस्ती में नजर आएंगे। उधर देश के कई राज्यों में ठंड ने लोगो को अपने घरो में कैद कर लिया है। शीत लहर के चलते कई लोगो को मौसमी बीमारी का भी सामना करना पड़ रहा है। 

ठंड का ज्यादा असर उत्तर भारत के राज्यों पर पड़ा है। यहाँ बड़ी आबादी कड़ाके की सर्दी के साथ कोहरे की चपेट में है। कई इलाको में सुबह-शाम कोहरा पड़ रहा है। इसकी वजह से दृश्यता घट गयी है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आने से ठिठुरन बढ़ गई है। इसकी वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। 

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में रातें ठंडी तो दिन में तेज धूप निकल रही है।  प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. 3 से 4 दिनों बाद तापमान में और गिरावट के आसार हैं। उसका मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस माह के अंत में सर्दी और बढ़ेगी। 

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर में सुबह और शाम अच्छी – खासी ठंड का एहसास हो रहा है। जबकि अंबिकापुर और बिलासपुर के पहाड़ी इलाको में ओस जम रही है। यही हाल कवर्धा की चिल्फी घाटी का है। शुक्रवार सुबह प्रदेश में सबसे कम तापमन जशपुर में 6.2 डिग्री दर्ज की गई. उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है. रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज. कोरिया में 7.8, सरगुजा में 9, कोरबा में 11.1 डिग्री. बलौदाबाजार में 10.8, बिलासपुर में 11.9, मुंगेली में 11.2 डिग्री,  दुर्ग में 12, महासमुंद में 11.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 

आईएमडी के अनुसार,पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान से बिहार तक घने कोहरे की परत नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े पांच बजे बठिंडा में दृश्यता का स्तर शून्य रहा, जबकि गंगानगर, चंडीगढ़, गोरखपुर और बरेली में 25 मीटर और अमृतसर, चूरू, बहराइच तथा अंबाला में 50 मीटर रहा. दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में कोहरे की वजह से हवाई और रेल यातायात पर खासा असर पड़ा है। जबकि सड़क यातायात कोहरे की वजह से पखवाड़े भर से बुरी तरह से प्रभावित है। 

हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता घट गई है. इन दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के नीचे चला गया। पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा और फरीदकोट में भी ऐसी ही स्थिति है. चंडीगढ़ में भी सुबह में कोहरा छाया है. पंजाब का गुरदासपुर राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। 

राजस्थान के कई हिस्सों का भी यही हाल है। राज्य में बीते 24 घंटे में बीकानेर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार रात पिलानी और सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, नागौर में 6.6 डिग्री, संगरिया में 7.5 डिग्री, सिरोही में 7.6 डिग्री, करौली में 7.7 डिग्री, अलवर में 8.8 डिग्री और धौलपुर में 9.1 डिग्री रहा। 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img