
नई दिल्ली: देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, कि अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनके नेतृत्व में गृह मंत्रालय ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं।

अमित शाह भारतीय राजनीति के उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने संगठन से लेकर शासन तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। भाजपा के लिए रणनीति निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले शाह को पार्टी का “चाणक्य” भी कहा जाता है। गृह मंत्री बनने के बाद उन्होंने देश की सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने और नक्सलवाद, आतंकवाद पर कड़ा प्रहार करने जैसे बड़े कदम उठाए। उनके जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता तक, हर कोई अमित शाह के लंबे, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना कर रहा है। बताया जा रहा है, कि वे आज अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मना रहे हैं।