
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे नवा रायपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे वे विशेष विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

जानकारी के मुताबिक अमित शाह शुक्रवार को रात आठ बजे विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे नवा रायपुर के एक निजी होटल जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम तय है। इस दौरान उनके प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने की संभावना है। पार्टी सूत्रों का कहना है, कि शाह राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीतियों पर भी नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर में दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। दंतेश्वरी मंदिर में पूजा के बाद गृहमंत्री शाह बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगे जो आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का एक प्रमुख आयोजन माना जाता है।