
पुणे : महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली भी हैं. पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली मुंबई में पले बढ़े हैं. पिंकी पिछले आठ साल से एयर होस्टेस की नौकरी कर रही थीं. वह अलग- अलग कंपनियों और विमानों में सेवा दे चुकी थीं. अधिकतर प्राइवेट और छोटे विमानों में पिंकी की ड्यूटी लगती थी, जिसके कारण बड़े नेताओं से मिलना जुलना लगा रहता था.

पिंकी माली की मां ने कहा, वो रोज कॉल करती थी. कहती थी मां नाश्ता कर लेना. लेकिन आज उसकी कोई कॉल नहीं आई. मुझे लग रहा था कुछ हुआ है. मेरी बेटी तो चली गई. वहीं, उनके पिता ने कहा कि मुझे टीवी से घटना के बारे में मालूम पड़ा. कल मेरी उससे बात भी हुई थी. उसने कहा था कि पापा मैं अजित दादा के साथ बारामती जा रही हूं. ये उसका आखिरी फोन था, ये मुझे पता नहीं था.




