Friday, September 20, 2024
HomeStates NewsBiharAjab-Gajab : मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी तो गुस्साए पति...

Ajab-Gajab : मायके से नहीं लौट रही थी पत्नी तो गुस्साए पति ने काट लिया अपना ही प्राइवेट पार्ट, जानें पूरा मामला…

मधेपुरा : Ajab-Gajab : बिहार के मधेपुरा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। शख्स फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और अब खतरे से बाहर है। खबर के अनुसार, मकर संक्रांति के अवसर पर कृष्णा बासुकी नाम के शख्स की पत्नी अपने मायके चली गई थी।

पति चाहता था कि वह मायके से लौट आए, लेकिन पत्नी नहीं मानी और मायके से वापस नहीं आ रही थी। इस बात से नाराज हो कर शख्स ने धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट डाला। परिजनों ने खून से लथपथ शख्स को अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज का इलाज जारी है और अब वह खतरे से बाहर है।

इलाके में जनजातीय समुदाय के लोग मकर संक्रांति से अगले एक महीने तक उत्सव मनाते हैं। कृष्णा बासुकी के पिता गाँव के जनजातीय समुदाय के मुखिया हैं। समुदाय के कुल देवता भी उनके घर पर ही स्थापित हैं। उत्सव को लेकर लोग उनके घर पहुँच रहे थे। लोगों को कुलदेवता के पास खून नजर आया। जब लोग घर के अंदर पहुँचे तो वहाँ लहुलुहान कृष्णा कराह रहा था। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।

रिपोर्टों के अनुसार मधेपुरा के रजनी नयानगर के निवासी कृष्णा की शादी ग्वालपाड़ा थाना इलाके के मलोध वार्ड की लड़की से हुई थी। उसकी तीन बेटियाँ और 1 बेटा है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 2 महीने पहले तक वह पंजाब की एक मंडी में काम करता था। बेटे के जन्म के बाद वह गाँव लौटा था।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img