Saturday, September 21, 2024
HomeJara HatkeMP News: 400 केवी के पावर ग्रिड टावर पर लटके पति का...

MP News: 400 केवी के पावर ग्रिड टावर पर लटके पति का हवा में रेस्क्यू , घंटो लगे जान बचाने में,ये बेचारा बीवी का मारा ,जान देने को उतारू

अनूपपुर : आमतौर पर पति -पत्नी के बीच वाद -विवाद आम बात है | लेकिन इस दौरान गर्मजोशी महँगी पड़ जाती है | कई मौको पर जान जोखिम में नजर आने लगती है | ऐसा ही एक मामले में अनूपपुर जिले में बिजली कर्मचारियों ने जमीन से 45 मीटर ऊपर हवा में जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन ( Rescue Operation) चलाकर एक युवक की जान बचाई. ट्रांसको के जांबाज कर्मियों ने 400 केवी के टावर पर लटके युवक का हवा में रेस्क्यू किया | पावर ग्रिड की कोरबा बिरसिंगपुर 400 केवी लाइन के 45 मीटर ऊंचे विद्युत टावर पर लटके इस युवक को बेहद कुशल तरीके से सुरक्षित नीचे उतारा गया | जोखिम भरा यह रेस्क्यू ऑपरेशन अफसरों ने काफी सुनियोजित रूप से अंजाम दिया | इस ऑपरेशन के साथ कंपनी के कर्मियों ने मानवता की एक नई मिसाल पेश की है | इसके बाद ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले कर्मचारियों की कार्यकुशलता एवं कर्त्तव्यनिष्ठा की सराहना की है | मामला ग्राम बकेली का है | यहां घरेलू विवाद के बाद एक शख्स पावर ग्रिड पर चढ़ गया | सूचना मिलने के बाद ट्रांसको के कर्मचारियों ने विषम परिस्थियों में रेस्क्यू ऑपरेशन किया | 

बताया जाता है कि अनूपपुर के ग्राम बकेली निवासी 35 वर्षीय रोहित सिंह घरेलू विवाद के चलते पावर ग्रिड के 45 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गया | अचानक वो इंसुलेटर में फंस कर लटक गया | फिर जान बचाने के लिए गुहार लगाता रहा | सूचना मिलने पर अधिकारियो ने बेहद जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया | मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के शहडोल एवं चचाई में पदस्थ सहायक अभियंता मोनीष उइके पूरी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.दरअसल घटना के वक्त 400 केवी लाइन डिस्चार्ज नहीं की गई थी | समय में इस लाइन पर इंडक्शन का पूरा खतरा था | ट्रांसको कर्मियों ने हाट लाइन में कार्य करने के अपने अनुभव के सहारे उस युवक की जान बचाने का फैसला किया | लाइन बंद करवाने की तमाम औपचारिकता पूरी होने के बाद बिना देरी किये मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कम्पनी के सुनील पटेल, रामदयाल मेहरा एवं श्रवण कुमार कोल आवश्यक सामग्री लेकर टावर पर चढे़ | इंसुलेटर के सहारे लटके रोहित सिंह को उन्होंने सेफ्टी बेल्ट और रस्सी बांध कर नीचे उतारा | मौके पर जिला कलेक्टर सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img