Friday, September 20, 2024
HomeAstrology - Rashifalवायुसेना का जवान हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

वायुसेना का जवान हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय वायु सेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम देवेंद्र शर्मा है। आरोप है कि देवेंद्र शर्मा को हनी ट्रैप में फंसा कर वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने में प्रयास किया गया है। जैसे कितने राडार कहां-कहां तैनात हैं। इसके साथ ही आरोपी से उच्च अधिकारियों के नाम व पते मांगे गए।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी देवेंद्र शर्मा को छह मई को खुफिया एजेंसी के इनपुट पर गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार देवेंद्र शर्मा को धौला कुआं से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार देवेंद्र शर्मा कानपुर का रहने वाला है। एक महिला प्रोफाइल से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। देवेंद्र शर्मा को फोन सेक्स के जरिये ट्रैप में लिया गया और फिर उससे संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई। जिस नंबर से वह महिला देवेंद्र शर्मा से बात करती थी, वह भारतीय सर्विस प्रोवाइडर का नंबर है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img