एंटरटेनमेंट वेब डेस्क / कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा ने महज 39 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया | एक्टर की मौत दिल का दौरा पड़ने की वज़ह से हुई है | रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को चिरंजीवी को सीने में दर्द महसूस हुआ | इसके अलावा उन्होंने सांस लेने में भी तकलीफ थी | 7 जून यानी रविवार को चिरंजीवी को दिल का दौरा पड़ा | जिसके बाद उन्हें बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया | इस हॉस्पिटल में ही एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली |

अब सोशल मीडिया पर उनके अंतिन संस्कार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी आत्मा की शांति की दुआएं कर रहे हैं | उनके निधन से परिवार समेत फिल्म इंडस्ट्री काफी सदमे में है, लेकिन उनी पत्नी के ये दुख दोहरा सदमा है | दरअसल, चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज प्रेग्नेंट है और जल्द ही मां बनने वाली हैं | मेघना और चिरंजीवी कुछ वक्त ये खुशी अपने फैंश के साथ शेयर करने वाले थे | हालांकि इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को प्रेग्नेंसी के बारे में पता है |

करीब 10 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद मेघना राज और चिरंजीव सरजा ने दो साल पहले यानी साल 2018 में ही शादी की थी | रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले चिंरजीवी अपनी पत्नी मेघना के साथ लोकसभा सांसद सुमनलता अंबरीश के घर भी गए थे जहां उन्होंने मेघना के प्रेग्नेंट होने की बात भी बताई थी |


एक्ट्रेस और दिग्गज अभिनेत्री और राजनेता थारा ने भी उस बच्चे के बारे में बात की थी ने बच्चे के बारे में बात करते हुए कहा, कि ऐसा लग रहा है चिरू ने उन्हें नहीं छोड़ा है इस बच्चे के रूप में वो जल्द ही वापस आएंगे |
