Friday, September 20, 2024
HomeInternationalविदेशों में गीता की पढाई के बाद अब मुस्लिम देश इंडोनेशिया में बीजेपी...

विदेशों में गीता की पढाई के बाद अब मुस्लिम देश इंडोनेशिया में बीजेपी का अध्यन, इस्लामिक यूनिवर्सिटी में छात्र पढ़ेंगे भाजपा का इतिहास, हैंरत में कांग्रेस

दिल्ली वेब डेस्क / बीजेपी के इतिहास के बारे में सटीक जानकारी देने वाली एक किताब अब इंडोनेशिया की इस्लामिक यूनिवर्सिटी में पाठ्रयक्रम का हिस्सा बनेगी | भारत के आम चुनाव में भाजपा की लगातर दो बार जीत ने देशी – विदेशी शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रूचि पैदा कर दी है | वैसे तो समाज निर्माण, जीवन शैली, मानवीय मूल्यों और नैतिकता को लेकर गीता की पढ़ाई विदेशी छात्र कर रहे है | कई विदेशी देशों में गीता पाठ्यक्रम का हिस्सा है | लेकिन अब विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में बीजेपी की गिनती होने लगी है | उसकी राजनैतिक पृष्टभूमि और नीतियों की चर्चा भी विदेशो में धूम मचा रही है | नतीज़तन कई देश उसके इतिहास और भविष्य को लेकर काफी दिलचस्पी दिखा रहे है | इसमें इस्लामिक देश इंडोनेशिया भी शुमार हो गया है |

बताया जाता है कि शांतनु गिप्ता की किताब ,भारतीय जनता पार्टी -अतीत ,वर्तमान एवं भविष्य ,विश्व के सबसे बड़े राजनितिक दल की कहनी ,अंतर्राष्र्टीय संबंध विभाग में दक्षिण एशियाई अध्ययन के स्नातक के छात्रों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी | विश्वविधालय में अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के संकाय सदस्य हदजा मिन फ़दली ने कहा कि आम चुनाव में भाजपा की बार जीत के कारण शिक्षाविदों में पार्टी को लेकर रूचि बढ़ रही है | हदजा ने बताया कि भारत की हालिया यात्रा के दौरान उन्हें किताब के बारे में पता चला |

उधर मुस्लिम देश इंडोनेशिया में बीजेपी की पढाई की खबरे सामने आने के बाद कांग्रेस हैंरत में है |हालाँकि पार्टी की ओर से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है | लेकिन सौ वर्ष से अधिक पुरानी कांग्रेस के नेताओं के लिए यह सोचनीय है | फ़िलहाल तो पार्टी के नेता अपने नए अलाकमान के चुनाव को लेकर माथापच्ची में जुटे है |

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img