इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी एंटरटेनमेंट जगत में रखेंगे कदम, डिजिटल डेब्यू’ के लिए तैयार धोनी, पत्नी साक्षी के साथ बनाने जा रहे हैं वेब सीरीज

0
18

नई दिल्ली / भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व अनुभवी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है। अब एमएस धोनी अपनी दूसरी इनिंग्स खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि पहली इनिंग्स में धोनी का प्रदर्शन दमदार रहा है। बताया जा रहा है कि धोनी एक वेब सीरीज को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं | क्रिकेटर की पत्नी साक्षी धोनी ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया है |

दरअसल धोनी एंटरटेनमेंट नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में बनाई थी। इस प्रोडक्शन कंपनी के जरिए उन्होंने ‘Roar Of The Lion’ डाक्यूमेंट्री बनाई थी। अब एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ मिलकर वेब सीरीज अपने प्रोडक्शन कंपनी से बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

खबरों के अनुसार, एक नए लेखक की किताब पर यह वेब सीरीज बनाई जा रही है। हालांकि यह किताब अभी तक रिलीज नहीं हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपनी प्रोडक्शन हाउस में बन रही इस वेब सीरीज को लेकर कई बातों से पर्दा हटाया है। उन्होंने कहा कि ये सीरीज पौराणिक विज्ञान-फाई है |

ये भी पढ़े : आखिर क्यों रेखा ने कहा है कि प्यार का इंतजार तो है, लेकिन उसका नाम लेने की इजाजत नहीं है, देखिए पूरा वीडियो 

ये एक अघोरी की कहानी होगी जो एक द्वीप पर हाई-टेक सुविधाओं के बीच फंस गया है | साक्षी मानती हैं कि इस सीरीज में अघोरी जिन राज से पर्दा उठाएगा उसके बाद कई मौजूदा विश्वास हमेशा के लिए बदल सकते हैं | अब धोनी एक और सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं और फैन्स उसके लिए खासा उत्साहित हैं |