Friday, September 20, 2024
HomeEntertainmentएक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के साथ किया Wrek Dance, हंस-हंस...

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के साथ किया Wrek Dance, हंस-हंस के लोटपोट हुए फैन, दोनों का ये क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल, देखे वीडियो 

मुंबई / अभिनेत्री दीपिका पादुकोण  और रणवीर सिंह की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं |  दोनों के दिलकश अंदाज़ और प्यार के कायल सिर्फ इंडस्ट्री के लोग नहीं, बल्कि आम जनता भी है |  शादी के बाद से इस जोड़ी को साथ देखने का अलग ही चार्म है |  हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने Werk it baby पर शानदार डांस किया जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है | दीपिका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है जिसमें वो पति रणवीर के साथ Werk it baby गाने पर फनी डांस करती दिख रही हैं |  इस वीडियो को देखकर फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं |  इतना ही नहीं दोनों एक्टर मैचिंग ड्रेस में भी नज़र आ नज़र आ रहे हैं |  दोनों का ये क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है |

वीडियो को शेयर करने के साथ दीपिका ने कैप्शन में लिखा, ‘वर्क इट बेबी.’ इस वीडियो के साथ दीपिका ने एक नया चैलेंज बस्सइट फिर से ट्रेंड करा दिया है |  ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो रहा है कि हर कोई इस गाने पर डांस करके वीडियो शेयर कर रहा है |  पिछले कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 1,128,534 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है |  इसपर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं | बता दें कि रणवीर-दीपिका जल्दी ही फिल्म 83 में एक साथ नजर आयेंगे |  फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे तो वहीं दीपिका, कपिल देव की पत्नी के किरदार में दिखेंगी |  इसके अलावा रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ फिल्म ‘सर्कस’ में भी नजर आएंगे |  वहीं फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘सूर्यवंशी’ भी रणवीर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार हैं | 

ये भी पढ़े : शराबी पति ने की हैवानियत की सारी हदें पार , अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काट दिए पत्नी के हाथ-पैर के पंजे , डॉक्टर्स ने 6 घंटे ऑपरेशन से हथेली जोड़ी, पैर की प्लास्टिक सर्जरी की 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img