Saturday, September 21, 2024
HomeAstrology - RashifalAaj Ka Rashifal 24 January 2023: मेष सहित 5 राशियों के लिए...

Aaj Ka Rashifal 24 January 2023: मेष सहित 5 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा अच्छा, तनाव होगा दूर

Aaj Ka Rashifal 24 January 2023: आज का दिन मेष सहित 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा। अपनी दिक्कतें दूर कर पाएंगे। धन की आवक को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक स्थिति सुधर सकती है। कुछ राशियों को यात्रा करने का अवसर मिलेगा। कोई मित्र परेशान कर सकता है। तनाव की स्थिति दूर होने की संभावना है। आइये जानते हैं कारोबार, शिक्षा, करियर, आर्थिक स्थिति को लेकर आज का राशिफल कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं। किसी मित्र के साथ चल रही समस्या दूर होगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा। किसी काम से यात्रा करेंगे। ज्यादा तनाव न लें। धन लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)
आज अपनी खुशी बांटने का अवसर मिलेगा। वृषभ राशि वाले पुराने दिनों को याद करेंगे। मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। कुछ काम की वजह से दफ्तर में विलंब हो सकता है। बच्चों की सफलता पर प्रसन्न रहेंगे। संबंधियों को घर आमंत्रित कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)
विशिष्ट लोगों से मुलाकात होगी। मिथुन राशि के जातक अपनी कामयाबी पर प्रसन्न रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। गोपनीय प्लान को लेकर खुलासा न करें। निवेश शुभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन कुछ तनाव भरा रहने की संभावना है। कर्क राशि वाले अपनी किसी गड़बड़ी को लेकर पछता सकते हैं। करियर को लेकर नए मौके मिलेंगे। व्यवसाय में चल रही दिक्कत दूर हो सकती है। खरीदी-बिक्री सफल रहेगी। सेहत का ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि (Leo)
दफ्तर में वरिष्ठ लोगों से मुलाकात होगी। सिंह राशि के जातक अपनी किसी कामयाबी को सेलिब्रेट करेंगे। तनाव की स्थिति दर कर पाएंगे। सिंह राशि वालों को आज शत्रुओं से सावधान रहना होगा। घर के किसी सदस्य को नौकरी मिल सकती है। आज काफी खुश रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo)
अति आत्मविश्वास में आने से बचें। कोई गड़बड़ी कर बैठेंगे। वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने का प्रस्ताव मिल सकता। साथियों से किसी मुद्दे पर सलाह ले सकते हैं। कन्या राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। कोई आलोचना कर सकता है।

तुला राशि (Libra)
तुला के जातक खानपान का ध्यान रखें। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम के नहीं होने से परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आज कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
बेकार की चर्चा में समय नष्ट न करें। धन खर्च करते समय सावधानी बरते हैं। उधार देने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे। वृश्चिक वालों के साथ आज कुछ आश्चर्यजनक घटना हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)
धनु का जातकों को आज सावधान रहना होगा। किसी अनहोनी घटना का शिकार हो सकते हैं। सुख संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है। किसी को सलाह न दें। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। मतभेद हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)
किसी की निंदा न करें। आपको आज नए स्रोत से लाभ हो सकता है। पूर्व की समस्याओं का अंत होगा। आज कुछ शारीरिक कष्ट का सामना कर सकते है। अपने साथियों को घर में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)
युवाओं को नौकरी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। अपनी कमियों की चर्चा न करें। कोई आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकता है। किसी काम से यात्रा पर जाएंगे। तकनीकी गड़बड़ी के चलते कुछ काम अटक सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि (Pisces)
आज साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। अपनी समस्याओं को लेकर किसी अनुभवी से मुलाकात करेंगे। पारिवारिक कार्यों से यात्रा कर सकते हैं। पूर्व से चला आ रहा जमीन विवाद सुलझ सकता है। आज धन लाभ होने की संभावना है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img