Today Horoscope, 21 january 2023 : मेष व मकर राशि के जातक को व्‍यवसाय में मिलेगी सफलता, जानें बाकि राशि‍यों का हाल

0
5

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21 जनवरी का राशिफल :
आज के दिन चन्द्रमा धनु राशी में है। 02:53 pm पर चन्द्रमा मकर राशि में आ जाएंगे व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। शनि अब कुम्भ, सूर्य व शुक्र अभी मकर और गुरु मीन में है। मङ्गल वृष में व बुध धनु में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व मकर राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

  1. मेष- आज दशम सूर्य तथा एकादश चन्द्रमा गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष- आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।

3. मिथुन- सूर्य व शुक्र अष्टम स्वास्थ्य सुख के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व 02:53 pm के बाद मकर का चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

4. कर्क- सूर्य -शुक्र इसी राशि से सप्तम ,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज 02:53 pm के बाद सप्तम में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। आज मङ्गल के द्रव्य लाल वस्त्र व मसूर का दान करें।शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

5. सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य-शुक्र इसी राशि से खष्ठम रहेंगे।02:53 pm के बाद इस राशि से खष्ठम गोचर कर रहा चन्द्रमा परिवार के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

6.कन्या- सूर्य -शुक्र इसी राशि से पँचम रहकर शिक्षा सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा जीवन साथी के लिए लाभकारी है।शनि भी मकर का होकर मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला- सूर्य -शुक्र इसी राशि से चतुर्थ तथा गुरु खष्ठम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं।परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।धन के व्यय पर नियंत्रण रखें।शमी का वृक्ष लगाएं।

8. वृश्चिक- सूर्य -शुक्र तृतीय भाव में रहकर पारिवारिक कार्यों में प्रगति देंगे। गुरु पँचम शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन जाँब के लिए सफलता का है । कन्या व तुला के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

9. धनु- आज बुध इसी राशि में व 02:53 pm के बाद चन्द्रमा द्वितीय व गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचररत है।जाँब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।बुध इसी राशि में शुभ हैं।

10. मकर – 02:53 pm के बाद शनि व चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु तृतीय गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें।शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी ।परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला व सफेद रंग शुुभ है।

  1. कुंभ- सूर्य -शुक्र द्वादश व शनि इसी राशि में है। 02:53 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश तथा गुरु मीन में है।जाँब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व नीला रंग शुुभ है।हनुमान जी की उपासना करें व लाल फलों का दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन- सूर्य तथा शुक्र इसी राशि से एकादश व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। जाँब में उन्नति होगी। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं।जाँब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है तथा उन्हीं कार्यों में व्यस्त रहेंगे।हरा व लाल रंग शुभ है। सात प्रकार के अन्न का दान करें।