Saturday, October 5, 2024
HomeMadhya PradeshMP News: शादी में बन रहा था रोड़ा, बदमाशों ने गोली मारकर...

MP News: शादी में बन रहा था रोड़ा, बदमाशों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पढ़िए पूरी खबर

ग्वालियर। MP News: मप्र के ग्वालियर में प्रेम प्रसंग के चलते शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को पीएम हाउस भिजवाया गआ। जिस लड़की के चक्कर में युवक की हत्या हुई है। उसकी 22 जून को शादी होनी है। मृतक उस लड़की को लेकर दो बार भाग चुका है। आरोप है कि वह उसकी शादी रुकवाना चाहता था। इसी वजह से उस पर हमला हुआ है।

दरअसल, ग्वालियर थाना क्षेत्र के घास मंडी में रहने वाला यश राठौर देर रात अपने घर जा रहा था। तभी मंगलेश्वर रोड पर उसे दो से तीन लोगों ने घेरकर मारपीट की और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। यश को तीन गोली लगी हैं। एक गोली की पसलियों को डेमेज करते हुए आरपार निकल गई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और उसके दोस्त उसे लेकर अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे हैं, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और विवेचना शुरू कर दी गई है। मृतक के दोस्तों ने बताया कि एक वंदना नाम की लड़की है। जिससे यश कभी बातचीत करता था। लड़की के परिजन को यह बात पसंद नहीं थी। कई बार वह मंगलेश्वर रोड से निकलने के लिए मना कर चुके थे। दो बार बात थाने तक पहुंच चुकी है। दस दिन पहले भी विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर वंदना शर्मा और उसके परिजन ने यश पर शुक्रवार रात को हमला किया है। पुलिस पर भी लड़की के परिजनों की मदद कर थाने में कुछ दिन पहले उसके दोस्त को धमकाने का आरोप लगा है। वहीं पुलिस इस मामले में खुलकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img