
सम्भल : कश्मीर के पत्थरबाजों को तो आपने देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने किसी पत्थरबाज और डंडा मार बन्दर को देखा है, यदि ये घटना CCTV कैमरे में कैद नहीं होती तो शायद हम और आप भी इस घटना को नहीं देख पाते। सच में भूतों ना भविष्यति, दरअसल ये बन्दर महाशय, उत्तर प्रदेश के संभल के है और जब मूड होता है तब लोगो को कभी डंडे से तो कभी तीन किलों वज़नी ईटे से भी ठोक बजाने में पीछे नहीं रहते।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के सम्भल से चौंकाने वाला CCTV फुटेज सामने आया है, ये वो बंदर है, जो चंदौसी शहर के बर्ड इलाके के लोगों के लिए खतरा बन गया है। वो लठ मार भी है और पत्थरबाज भी। CCTV फुटेज में आप देख सकते है, कि यह बंदर घरों की छतों से लगभग तीन किलोग्राम वजनी ईंटें उठा कर सड़क पर फेंक रहा है। यही नहीं अपने कद से भी कही बड़ा डंडा लेकर भी वो लोगों को ठोकने बजाने में बाज नहीं आता।अब उसकी यह खतरनाक हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की आंखे सन्न रह गई है, यदि यह घटना CCTV में कैद नहीं तो लोगो का यकीन कर पाना मुश्किल था। अब इस वीडियो को देख कर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, बंदर दिन में कई बार छतों पर आता है और अचानक ईंटें नीचे फेंक देता है। गनीमत रही कि अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन राहगीरों और वाहन चालकों की जान को लगातार जोखिम बना हुआ है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।बर्ड मेंबर अमन कोरी ने बताया कि बंदर दिन में दो से तीन बार ऐसी हरकतें कर चुका है। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद नगर पालिका ने बंदर को पकड़ने के लिए पिंजरे लगवाने और एक टीम भेजने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
देखें वीडियो –कश्मीर के पत्थरबाजों से प्रेरित बंदर,अब प्रशासन कसेगा लगाम ? CCTV में घटना के कैद होने पर हकीकत आई सामने…







