
सरगुजा : अंबिकापुर के पीजी ग्राउंड में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। देश के साथ छत्तीसगढ़ भी 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राज्यपाल रमेन डेका ने तिरंगा फहराया।

समारोह के बाद शर्मा ने कहा कि इस साल 47 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया। यह उनके सुरक्षा अभियानों और प्रशासनिक संकल्प का ही नतीजा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस विकास का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व को दिया। उन्होंने यह भी कि, कहा कि सरकार बस्तर के हर हिस्से में संवैधानिक शासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “बस्तर के हर गांव में, यहां तक कि सबसे दूरदराज के गांवों में भी तिरंगा फहराएगा।






