नई दिल्ली / कोरोना वायरल दुनिया भर में कहर बरपाता रहता है, इस बीच, तमाम जगहों से बीच-बीच में अन्य बीमारियों की भी खबरें आती रहती हैं। इस कड़ी में पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल के डकार में समुद्री मछली पकड़ने गए पांच सौ से अधिक मछुआरों में त्वचा रोग पाया गया है |

रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य सूचना और शिक्षा के राष्ट्रीय निदेशक ने बताया कि डकार के आसपास के मछुआरों को बीमारी का पता चलने के बाद उन्हें क्वारनटीन किया गया है | फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है और बीमारी की जांच की जा रही है। इस रहस्यमयी बीमारी को जल्द से जल्द खोजा जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, त्वचा से जुड़ी बीमारी को लेकर पहला मामला 12 नवंबर को तब पाया गया था, जब समुद्र में मछली मारने गए एक 20 वर्षीय मछुआरे के शरीर में जलन के साथ खुजली होने लगी | यह मामला तब और गंभीर हुआ जब इतनी बड़ी संख्या में मछुआरों में यह बीमारी पाई गई |

मछुआरों की जांच करने वाले स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारियों के अनुसार करीब पांच सौ मछुआरों में त्वचा की यह बीमारी पाई गई है | अधिकारियों ने यह भी बताया कि सभी की देखभाल की जा रही है | इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों की भी जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि ये इनके माध्यम से किसी और को ना फैले |