
मुंबई से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज बॉलीवुड गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है, जिससे देशभर में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और उन्हें Candy Breach Hospital में भर्ती कराया गया था। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, मल्टीपल ऑर्गन फेलियर उनकी मौत की वजह बना। बीजेपी नेता आशीष शेलार ने उनके निधन की पुष्टि की है।फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ी क्षति मानी जा रही है। साल 2025 पहले ही सिनेमा जगत के लिए भारी रहा था, और अब 2026 में भी कला जगत को यह बड़ा झटका लगा है। आशा भोसले ने करीब 8 दशकों तक अपने सुरों से दर्शकों का दिल जीता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया।उनकी तबीयत को लेकर हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चिंता जताई थी। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे दादर शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में किया जाएगा।




