Friday, September 20, 2024
HomeNationalगुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस का पत्ता साफ़ करने के लिए इस...

गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस का पत्ता साफ़ करने के लिए इस नेता ने भड़काया हिन्दुओ को,जिहाद की तुलना भगवत गीता और ईसाई धर्म से ,दास मुंशी की दिलाई याद,देंखें ट्वीट…..

दिल्ली : गुजरात चुनाव करीब आते ही पूर्व कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल ने एक विवादित बयान देकर हिन्दुओ की भावनाओ को भड़का दिया है|उनके इस बयान को लेकर कांग्रेस को सफाई देनी पड़ रही है|पाटिल ने यह बयान देकर लोगो को प्रियरंजन दास मुंशी की याद दिला दी है|मुंशी ने पिछले चुनाव में पीएम मोदी को “नीच” कहा था|

इसके बाद गुजरात में विजय की ओर बढ़ रही कांग्रेस को लोगो ने ख़ारिज कर बीजेपी को बहुमत में ला दिया था|ऐसा ही एक बयान कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का सामने आया है|

पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने गुरुवार को विवादित बयान देते हुए कहा था कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम में बल्कि भगवत गीता और ईसाई धर्म में भी थी|उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई की एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर यह टिप्पणी की थी|

पाटिल के इस बयान के बाद गुजरात में बीजेपी को एक बड़ा मुद्दा मिल गया है|राज्य में फिर कांग्रेस की फजीहत हो रही है|

उधर पार्टी को झटके का एहसास होते ही जयराम रमेश को मैदान में उतारा गया है|वो सफाई दे रहे है|कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल की भगवत गीता को लेकर की गई टिप्पणी को अस्वीकार्य करार दिया है|कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस विवाद पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि मेरे वरिष्ठ सहयोगी शिवराज पाटिल ने भगवत गीता पर कथित तौर पर एक टिप्पणी की जो अस्वीकार्य है|बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण दिया|कांग्रेस का रुख स्पष्ट है कि भगवत गीता भारतीय सभ्यता का मौलिक स्तंभ है,पढ़ें ट्वीट 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img