
नर्मदा / अहमदाबाद : – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, देश की आधी आबादी को अधिकार संपन्न बनाने के लिए कई सालों से लंबित महिला आरक्षण को मूर्त रूप देने की तैयारी में है। बीजेपी और NDA ने महिला आरक्षण को पारित कराने को लेकर संसद का विशेष सत्र भी बुलाया है, इस बीच मर्दो की तर्ज पर घृणित अपराधों को अंजाम देने के मामले में महिलाएं भी कम पीछे नजर नहीं आ रही है। ताजा मामला गुजरात के नर्मदा जिले का है। यहाँ एक पत्नी ने अपने पति की न केवल पत्थर मारकर हत्या कर दी बल्कि हत्या करने के बाद पत्नी पूरी रात पति के शव के पास ही बैठी उसे कोसती रही।

देश में महिला आरक्षण की मुहिम तेज होते ही गुजरात के नर्मदा जिले से दिला दहला देने वाले इस मामले के सामने आने से राजधानी अहमदाबाद भी सख्ते में है। लोगों ने सोचा तक न था कि एक पत्नी ने अपने पति की इस तरह से तालिबानी इरादों के तहत बेरहमी से हत्या कर देगी। महिला का अपने पति की हत्या करने के बाद पूरी रात उसकी लाश के पास बैठ कर अपनी भड़ास निकालने का मामला सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी एक साथ सैर – सपाटे के लिए आउटिंग में जा ही रहे थे कि दोनों के बीच वाद – विवाद हो गया। हालांकि किस बात को लेकर बहस शुरू हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शी तस्दीक करते है कि कहा सुनी देखते ही देखते पहले बहस और फिर हाथापाई में बदल गई।

जानकारी के अनुसार, गुस्से में पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को थप्पड़ मारा था इसके बाद महिला ने उसे अंजाम भुगतने की चेतावनी देते हुए हैरान कर दिया था। उसने मौके पर ही एक भारी पत्थर पति के सिर पर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शी यह भी बताते है कि महिला ने पास ही पड़े उस पत्थर को उठाया और पति के सिर पर कई बार जोर से पटका। सिर पर पत्थर की चोट लगने से पति लहूलुहान हो गया और वहीं पर गिर पड़ा, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद पत्नी मौके से नहीं भागी बल्कि वह अगली सुबह तक पति की लाश के पास ही बैठी रही। स्थानीय लोगों के मुताबिक तमतमाई पत्नी को देखकर प्रत्यक्षदर्शियों ने भी मारे डर के मौके से नौ – दो ग्यारह होना ही मुनासिब समझा। यह भी बताया जाता है कि मामले की जानकारी पुलिस को दूसरे दिन मिली। एक जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फ़िलहाल,इस घटना की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। अपराधों पर निगाह रखने वाले जानकार तस्दीक करते है कि गुजरात में नृशंस हत्या के अपराध पेशेवर बदमाशों द्वारा गाहे – बगाहेँ ही अंजाम दिए जाते है। यह पहला मौका है जब किसी पत्नी ने अपने पति को तालिबानी स्टाइल में मौत के घाट उतारा है।





