Sunday, September 22, 2024
HomeCrimeफिर दारु के नशे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, CM को...

फिर दारु के नशे में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, CM को जर्मनी में फ्लाइट से उतारा गया नीचे ,मदहोश मान की वजह से घंटे लेट हुई फ्लाइट

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान से नीचे उतारने की घटना सामने आई है|फ्लाइट में सफर कर रहे यात्रियों ने एयर पोर्ट में उस समय हंगामा खड़ा कर दिया|जब मुख्यमंत्री मान की वजह से फ्लाइट समय पर उड़ान ना भर सकी|इस बीच उन्हें विमान से नीचे उतारने की मांग ने जोर पकड़ लिया |अब पंजाब में भी यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर मान और केजरीवाल को इस पर सफाई देने को कहा है। उनका कहना है कि इन रिपोर्ट्स ने पंजाबियों को दुनिया भर में शर्मिंदा किया है।

जानकारी के मुताबिक भगवंत मान 17 सितंबर को जर्मनी से दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर उन्हें लुफ्थांसा एयरलाइंस के विमान से नीचे उतार दिया गया। यात्रियों की आपत्ति और उनके नशे में होने के चलते एयरलाइन ने ऐसा फैसला लिया। यह विमान फ्रैंकफर्ट से शनिवार दोपहर 1.40 बजे रवाना होने वाला था। यह दिल्ली में रात 12.55 बजे लैंड करता, लेकिन इस हंगामे के बाद विमान 4 घंटे की देरी से शाम 5.52 बजे उड़ान भर पाया और सोमवार सुबह 4.30 बजे दिल्ली में लैंड हुआ।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि सीएम साहब नशे में थे | विमान के यात्रियों के अनुसार CM मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे ठीक से चल नहीं पा रहे थे। उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी उन्हें संभाल रहे थे। इस वजह से सुरक्षा का हवाला देते हुए मान को नीचे उतार दिया गया। उनके स्टाफ ने कोशिश की कि उन्हें न उतारा जाए, लेकिन फ्लाइट का स्टाफ कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। यात्रियों के मुताबिक इस पूरे वाकये के चलते फ्लाइट चार घंटे लेट हुई। 

मामले के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर सीएम भगवंत मान की आलोचना हो रही है।AAP ने कहा- ये खबर झूठी है, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी | AAP के मीडिया कम्युनिकेशन के निदेशक चंदर सुता डोगरा ने कहा कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक नहीं थी। इसी वजह से 17 तारीख की बजाय वे 18 तारीख को दिल्ली रवाना हुए। उधर, AAP ने इस पूरे मामले को खारिज कर दिया है। CM कार्यालय के मीडिया प्रभारी नवनीत वाधवा ने कहा कि यह सब फालतू बातें हैं। मुख्यमंत्री के जर्मनी दौरे के कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें 18 सितंबर तक जर्मनी में रहना था।सुखबीर बादल बोले- मान और केजरीवाल इस मुद्दे पर सफाई दें


सुखबीर सिंह बादल ने कहा- इस विमान के यात्रियों ने मीडिया को जो जानकारी दी है, वह परेशान करने वाली है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के CM भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया, क्योंकि वे नशे में थे। इस वजह से फ्लाइट 4 घंटे देरी से उड़ान भर पाई।उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि हैरानी की बात यह है कि पंजाब सरकार इन खबरों पर चुप है। CM भगवंत मान और दिल्ली CM केजरीवाल को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए। भारत सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए, क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है। अगर मान को विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को जर्मन सरकार से इस बारे में बात करनी चाहिए।दिल्ली कांग्रेस ने इस घटना को शर्मनाक बताया है | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img