मुंगेली / मुंगेली के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी गांव में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात महिला की नग्न हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई | सड़क से लगे खेत पर संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिला है | जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के शरीर में को भी कपड़ा नहीं था | अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि पहले महिला के साथ रेप किया गया , फिर उसकी हत्या कर दी गई | फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है |

सुबह सुबह सिंघनपुरी गांव के ग्रामीण खेतीबाड़ी के काम से जब खेत के पास पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए | क्योकि खेत पर अज्ञात महिला का शव निर्वस्त्र हालत में पड़ा हुआ था | आनन-फानन में ग्रामीणों ने घटना की सूचना फास्टरपुर थाने में दी | सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पूरे घटना स्थल का जायजा लिया |
बताया जा रहा है कि खेत से लगी सड़क पर टूटी हुई चूड़ियां और खून के निशान मिले है | वही मृतका की लाश को भी घसीटने के निशान मिले है | इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले महिला की हत्या की गई , फिर लाश को खेत में फेंक दिया गया है | फ़िलहाल लाश की शिनाख्ती नहीं हो पाई |