Death in flight : कोच्ची एयरपोर्ट- विमान में महिला की मौत, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला आखिर क्यों ? जाने इस खबर में

0
6

चांदनी सिन्हा / कोच्ची : कोच्ची एयरपोर्ट में गहमा गहमी के बीच न्यूज़ टुडे में चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि महिला ने दुबई से कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन यात्रा के दौरान ही वह बेहोश हो गई, इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुबई से कोच्चि आ रही एक महिला यात्री हवाई यात्रा के दौरान पहले बेहोश हुई और चंद मिनटों में उसकी सांसे थम गई।एयरपोर्ट स्टाप ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान मिनी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 56 साल है।

एयरपोर्ट स्टाफ ने कहा कि महिला ने दुबई से कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी, यात्रा के दौरान ही वह बेहोश हो गई। कोच्चि में विमान उतरने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके मुताबिक घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि महिला का कुछ बीमारियों का इलाज चल रहा था। मौत प्राकृतिक कारणों से होने के कारण पुलिस ने इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।