Friday, September 20, 2024
HomeAstrology - RashifalToday Horoscope 10 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह,तिथि,वार और नक्षत्र...

Today Horoscope 10 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह,तिथि,वार और नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि: प्रेम संबंधों में गिले-शिकवे दूर होंगे। आज मन में नए विचारों का आगमन होगा। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आ सकते हैं। मन में कोई बेचैनी नहीं रहेगी।

वृष राशि: स्वयं पर काम का बोझ हावी ना होने दें। अपनी दिलचस्प स्वभाव से अकेले भी अच्छा समय गुजार सकते हैं। काम के साथ-साथ अपने लिए आराम करने का भी समय निकालें।

मिथुन राशि: खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार में चल रहा विवाद आपके तनाव का कारण बन सकता है। अपने खान-पान पर ध्यान दें वरना सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

कर्क राशि: आज कर्क राशि वालों का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। लंबे समय से चल रहे विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले बढ़े हुए खर्चों को नजरअंदाज ना करें। प्रेम जीवन में उल्लास बना रहेगा। अपने माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

कन्या राशि: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। घर में किसी समारोह पर खर्चा अधिक होने से आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा। ऐसी बातों को बीच में ना लाएं जिससे घरवाले आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला राशि: आज के दिन तुला राशि वालों पर काम का बोझ अधिक हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: दफ्तर में अचानक किसी काम की आने से जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोकझोंक हो सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: आज दिन भर स्फूर्ति बनी रहेगी जिससे अपना हर काम जल्दी निपटा लेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक लाभ कमाना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह काम आ सकती है।

मकर राशि: माता-पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार में किसी रोगी के इलाज के लिए खर्चा अधिक हो सकता है। संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि: आर्थिक समस्याओं से बचने के लिए धन की बचत करने की सलाह दी जाती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

मीन राशि: आज आपका सकारात्मक व्यवहार आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। किसी तीसरे के कारण प्रेम जीवन में खटास पैदा हो सकती है। भविष्य की बातों को लेकर चिंता में रहेंगे।

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img