Saturday, September 21, 2024
HomeCrimeRanchi Witchcraft Killings: 'इच्छाधारी नागिन' के चक्कर में बलि चढ़ा दी गईं...

Ranchi Witchcraft Killings: ‘इच्छाधारी नागिन’ के चक्कर में बलि चढ़ा दी गईं तीन महिलाएं ,गांव वालो ने सामूहिक हत्या को दिया अंजाम ,टीवी सीरियल में नागिन के किरदारों से फैला अंधविश्वास

रांची : टीवी सीरियल में दिखने वाली इच्छाधारी नागिन सच में नागिन हो सकती है ? ज्यादातर लोग इसे ना ही कहेंगे | सीरियल नागिन के किरदार सीधे और साफ-साफ राइटर और उपन्यासकारों की कल्पना है | इससे वो दन्त कथाओ के पात्रो और किस्से कहानियों को टीवी पर दिखाते है। ये मनोरंजन मात्र है लेकिन झारखंड में यही अंधविश्वास तीन महिलाओं की हत्या की वजह बन गया।बताया जाता है कि इस गांव की बड़ी आबादी इच्छाधारी नागिन से जुड़े काफी सीरियल और सिनेमा देखती है |

नतीजतन हकीकत के बजाय अंधविश्वास उनके दिलो -दिमाग पर छा गया है | वो इन कहानियां को सच मान लेते हैं। झारखंड की राजधानी रांची में एक बेटे को अपनी मां पर ही ये शक हो गया कि वो इच्छाधारी नागिन है | इस बच्चे ने अपनी माँ की दो महिला मित्रो को भी इच्छाधारी नागिन बताया | उसे लगने लगा कि ये तीनों गांव में कई लोगो को डस कर अपना शिकार बना रही हैं। इसके बाद उसने कई लोगो को इच्छाधारी नागिन के बारे में बताया | उसकी बातो को कई ग्रामीणों ने नजरअंदाज किया लेकिन कुछ ऐसे थे जो इस बच्चे की बातो को हकीकत समझ बैठे | फिर जो हुआ वो जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

रांची के सोनाहातू थाना क्षेत्र में डायन बिसाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने तीन महिलाओं की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी | इस मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं की हत्या के बाद उनके शव को एक ऑटो में रखा। फिर उसे गांव से ढाई किलोमीटर दूर स्थित मारांगबुरू पहाड़ी के जंगल में शवों को फेंक दिया। बताया गया कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों को शक था कि

ये महिलाएं सांप बन कर गांव के युवाओं को डंस रही हैं।गिरफ्तार आरोपियों में अभिमन्यू सिंह मुंडा, ललित सिंह मुंडा, संतोष सिंह मुंडा, सहदेव सिंह मुंडा, जन्मेनत्रय लोहरा का नाम शामिल है। इसके अलावा बबलू सिंह मुंडा, सुकरा मुंडा, पुईता सिंह मुंडा, मुचिराम मुंडा,नमीसिंह मुंडा, नंद किशोर सिंह मुंडा, बिरहर सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, दिनेश सिंह मुंडा और संजय सिंह मुंडा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील कर अंधविश्वास से बचने के लिए कहा है | ताकि गांव में और ऐसी घटना को अंजाम ना दिया जा सके | 

bureau
bureau
BUREAU REPORT
RELATED ARTICLES

Most Popular

spot_img