
हरिद्वार, । परमार्थ आश्रम घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक के डूबने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड के बागेश्वर निवासी नवीन पाठक (26 वर्ष) गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आपदा राहत दल 40वीं बटालियन पीएसी के जवान तत्काल पहुंच गए और युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। राहत दल गंगा में लगातार खोजबीन कर रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं व युवक की तलाश के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।



