रक्षा मंत्री ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई. वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं. आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं. यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है.”
Presidential Election Result 2022: द्रौपदी मुर्मू को अब तक कुल 2161 वोट मिले
राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि इस दौर तक अब तक कुल वैध वोट 3219 की गिनती हुई है जिसका कुल मूल्य 8,38,839 है. जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 के मूल्य के 2161 वोट मिले हैं. यशवंत सिन्हा को 2,61,062 के मूल्य के 1058 वोट मिले.
