Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home3/newstoda/public_html/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

PM’s death जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (67) जिंदगी की जंग हार गए। शुक्रवार सुबह नारा शहर में एक चुनावी भाषण के दौरान उन पर हमला हुआ था। हमलावर ने उन पर पीछे से दो गोलियां चलाई थी। इसके बाद वे सड़क पर गिर गए थे। उन्हें तत्काल वहां से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल (Nara Medical University Hospital) ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
PM’s death बताया जा रहा है कि जब उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था तब उनकी हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों ने तब कह दिया था कि इनके बचने की उम्मीदे न के बराबर हैं। इसके बाद भी डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। समस्या यह थी कि शिंजो आबे ने हार्ट ने काम करना बंद कर दिया। बताया जा रहा है गोली लगने के दौरान उन्हे हार्ट अटैक भी आया था। हालांकि डॉक्टरों भरपूर प्रयास किया लेकिन उन्हें बचा नहीं सके।
मौके पर गिरफ्तार हुआ हमलावर
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला करने वाले हमलावर को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर का नाम यामागामी तेत्सूया (Yamagami Tetsuya) बताया जा रहा है। हमलावर की उम्र 41 वर्ष के करीब है। हमलावर के बारे में बताया गया कि वह सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है। फिलहाल पुलिस हमलावर से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
चली थी दो गोलियां बताया जा रहा है कि रविवार को होने वाले उच्च सदन के चुनाव के लिए वे कैंपेनिंग कर रहे थे। इस दौरान उन पर गोली चलाई गई। हमलावर ने उन्हें पीछे से गोली मारी। भाषण के दौरान कुल दो गोलियां चली थी। मामले में जापान की पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हमले के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी।
दो साल पहले दिया था इस्तीफा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दो साल पहले 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा दिया। शिंजो आबे जापान के इतिहास में सबसे लबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता हैं। पिछले कुछ वर्षों से बीमार भी चल रहे हैं। शिंजो आबे की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी घनिष्ठता है। पिछले साल ही जापान के पूर्व पीएम को भारत ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।