
बेंगलुरु : इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पूर्व साउथ में फिल्म निर्माताओं के बीच लेन-देन से ज्यादा चर्चा उस स्टार की हो रही है,जिसकी फिल्मों ने इंडस्ट्री में धूम मचा दी थी| लेकिन,ये ख़बर किसी झटके के रूप में देखी जा रही है| इसने कई युवाओं का दिल भी तोड़ दिया है,लेकिन इस एक्ट्रेस के फैंस खबर सुन कर जहाँ खुश है,वही हैरानी भी जाता रहे है दरअसल,साउथ की सबसे ज्यादा चर्चित एक्ट्रेस जननी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली है| उन्होंने, अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत पल को फैंस साथ साझा किया है।

सोशल मीडिया में शेयर एक पोस्ट के मुताबिक,सोमवार, 30 मार्च को जननी ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड साई रोशन श्याम को अपना जीवनसाथी बनाया है। सोशल मीडिया पर जननी ने अपने पति के साथ शादी की कई तस्वीरें शेयर की है, जो वायरल हो रही हैं। शादी के परिधानों में जननी बेहद खूबसूरत नज़र आ रही है |

बताया जाता है,कि साल भर पहले जननी और साई रोशन श्याम ने अप्रैल 2025 में चुपचाप सगाई कर ली थी। उनकी शादी की ख़बर साउथ फिल्म इंड्रस्टी में चर्चा का विषय बनी हुई है| बता दे,कि जननी ने अपने इस खास दिन को सिर्फ करीबी पारिवारिक सदस्यों और दोस्तों के साथ मनाया। उन्होंने बॉयफ्रेंड से शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है। कई निर्माताओं और बिजनेस मैन जननी से शादी के लिए कतार में बताए जाते थे| हालांकि,ऐसी अटकलों के बीच जननी ने इंस्टाग्राम पर शादी की कई झलकियां शेयर कर कई लोगों के अरमानो पर पानी फेर दिया है| पोस्ट की गई तस्वीरें,काफी रोचक और खुशियों से भरपूर है|

एक्ट्रेस जननी ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा, ‘अब हम ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज हैं। इस तरह उन्होंने अपने फैंस को अपनी शादी की खुशखबरी दी। पोस्ट वायरल होने के बाद अब हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि एक्ट्रेस जननी के पति साई रोशन श्याम कौन हैं? जानकारी के मुताबिक,एक्ट्रेस जननी के पति साई रोशन श्याम एक पायलट होने के साथ-साथ एक एयरक्राफ्ट इंजीनियर भी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा, ‘स्पाइसजेट पायलट, पहले मैं इसे ठीक करता था, अब मैं बस इसे उड़ाता हूं… 737 विमान इंजीनियर, एमिरेट्स का पूर्व क्रू सदस्य’ | उन्होंने अपनी प्रोफाइल में एक्ट्रेस जननी से शादी को लेकर भी अपडेट दी है | पायलट श्याम ने लिखा है,कि अब वो शादीशुदा है।





